Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो से बरामद हुआ जमशेदपुर से गायब हाइवा, दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र से 27 अप्रैल से गायब हाइवा को टेल्को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो में छापेमारी करके बरामद कर लिया है. साथ ही इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा और दो लोग इस घटना में शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. मामले में पुलिस ने आजादनगर थाना क्षेत्र के बगानशाही रोड नंबर 7 के रहने वाले अब्दुल फैयाज और बोकारो के बेरमो जिला उर्वशी होटल के पास रहने वाले गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है. [caption id="attachment_303720" align="aligncenter" width="425"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/HIWA-300x200.jpg"

alt="" width="425" height="283" /> बोकारो से बरामद हाइवा.[/caption] इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/jharkhand-news-gangs-of-wasseypurs-don-faheem-khan-will-come-out-of-jail-know-hcs-order/">जेल

से बाहर आएगा गैंग्स ऑफ वसेपुर का डॉन फहीम खान, जानिए HC का आदेश

लोडिंग के लिये लेकर निकला था चालक

घटना के बारे में टेल्को पुलिस का कहना है कि टेल्को  रोड नंबर 18 के रहने वाले सतनाम सिंह सोहल ने हाइवा को अपने चालक को लोडिंग करने के लिये लेकर जाने को कहा था. इस बीच उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले ही हाइवा को गायब कर दिया था. साथ ही उसने अपना मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिया था. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा था. आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद उनकी निशानदेही पर ही बोकारो के थाना जरीडीह जैना मोड़ के पास छापेमारी करके हाइवा को डीके मोटर्स गैराज से बरामद किया गया. इस बीच आरोपियों ने हाइवा का कलर बदल दिया था और छिपाकर बेचने के लिये रखा था.

इनकी बनी थी टीम

छापेमारी के लिये टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआई राजेंद्र कुमार, संतन कुमार तिवारी, मृणाल कुमार आदि की टीम बनायी गयी थी. छापेमारी टीम की ओर से हाइवा, हाइवा से निकालकर फेका गया जीपीएस के साथ-साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rourkelas-rahul-dies-after-falling-from-double-don-bar/">जमशेदपुर:

डबल डॉन बार से गिरने से राउरकेला के राहुल की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही