Search

 
 
 

हो महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सागु सामड की जयंती तीन अगस्त को मनेगी

 
Chaibasa : आदिवासी हो समाज महासभा, हरिगुटू चाईबासा स्थित देशाऊली परिसर में रविवार को महासभा सेवानिवृत संगठन और युवा महासभा के पदाधिकारियों ने तीन अगस्त को महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व सागु सामड की जयंती मनाने पर चर्चा की. http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/govari-karyakram-1-300x153.jpg"

alt="" width="300" height="153" />

सुबह सात बजे देशाऊली में हुई सामूहिक गोवारि कार्यक्रम

इससे पूर्व परिसर के देशाऊली में तीनों संगठन के लोगों ने सामूहिक गोवारि कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम समाज की सुख-शांति एवं समृद्ध विकास के लिए प्रतिदिन तथा प्रत्येक महीना का प्रथम रविवार को प्रातः सात बजे तीनों संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक गोवारि कार्यक्रम आयोजन होता आ रहा है.

तीन अगस्त को ही मझगांव में छात्रावास में रक्तदान शिविर

हर वर्ष की भांति इस बार भी तीन अगस्त को महासभा भवन हरिगुटू चाईबासा में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए संस्थापक अध्यक्ष स्व सागु सामड की जयंती मनाई जाएगी. जयंती के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जोड़ते हुए तीन अगस्त को मझगांव में थाना के सामने आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास में आदिवासी हो समाज, युवा महासभा एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. उसके साथ ही नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस एवं पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर भी विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/tatanagar-barbil-passenger-to-return-on-track-from-august-3/121192/">टाटानगर

– बड़बिल पैसेंजर 3 अगस्त से लौटेगी पटरी पर
इस अवसर पर देशाऊली गोवारि कार्यक्रम के अगुवा कर रहे -सेवानिवृत संगठन के पूर्व अध्यक्ष सेलाय हो, शैलेन्द्र हेम्ब्रम, महासभा महासचिव यदुनाथ तियु, शिवचरण कालुन्डिया, रामबली सिंकू, दासो हेम्ब्रम, रामसिंह सवैंया, युवा महासभा केन्द्रीय महासचिव इपिल सामड, जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह हेम्ब्रम, जिला सचिव-रामचन्द्र सामड, शंकर सिदु, ज्योति देवगम, लक्ष्मण सामड, छोटू बिरूवा, लक्ष्मण बिरूवा, रामचन्द्र जेराई, लालसिंह चातोम्बा,अकबर हासदा,सत्येन्द्र लागुरी, जगमोहन हेम्ब्रम, संजीव तिरिया, राधिका हेम्ब्रम, प्रमिला बिरूवा, सुरेश पिंगुवा, अर्जुन हेम्ब्रम, अशीष तिरिया व अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही