Search

 
 
 

नौ करोड़ की लागत से बन रहा है हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम : जयंत सिन्हा

 
Gaurav Prakash
Hazaribagh: बड़े शहरों की तर्ज पर हजारीबाग में भी अब हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है. सांसद जयंत सिन्हा ने जानकारी दी कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) हजारीबाग के पद्मा केंद्र में नौ करोड़ की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण होने जा रहा है. इससे हॉकी में देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल पाएगा. एक ओर स्थायी कोच के माध्यम से हॉकी की बारीकियों को खिलाड़ी सीख सकेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर प्रैक्टिस कर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को तैयार कर पाएंगे.
इसे भी पढ़ें– RSS">https://lagatar.in/muslim-intellectuals-met-rss-chief-mohan-bhagwat-najeeb-jung-sy-qureshi-were-also-among-those-who-met/">RSS

प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुस्लिम बुद्धिजीवी, नजीब जंग, एसवाई कुरैशी भी थे मिलनेवालों में शामिल
वर्तमान समय में हॉकी के खिलाड़ी साधारण मैदान में तैयारी करते हैं. इससे उनलोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हजारीबाग संत कोलंबा मैदान के समीप खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम नहीं दिखा सकते हैं, क्योंकि हॉकी के खेल में एस्ट्रोटर्फ पर ही खिलाड़ियों को जौहर दिखाना होता है. हजारीबाग में एक भी हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम नहीं है. वहीं रांची और जमशेदपुर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाया गया है. इसका लाभ खिलाड़ियों को मिला और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर भी दिखा चुके हैं. जयंत सिन्हा भी स्वीकार करते हैं कि बिना एस्ट्रोटर्फ में प्रैक्टिस कर खिलाड़ी राष्ट्रीय मानक की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. भारतीय खेल प्राधिकरण पदमा में नौ करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाया जा रहा है, इसका लाभ झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें– UN">https://lagatar.in/french-president-emmanuel-macron-said-in-the-un-prime-minister-modi-had-rightly-said-this-is-not-the-time-for-war/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही