Ranchi : एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह विदेश में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार को दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली से वो स्विट्जरलैंड जायेंगे. जहां वे दो दिवसीय विश्व हॉकी महासंघ की बैठक में शामिल होंगे. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाच से भी मिलेंगे और भारत में हॉकी के विकास पर चर्चा करेंगे. 6 मई को भोलानाथ सिंह जापान जायेंगे और वहां महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में भाग लेंगे. बता दें इस प्रतियोगिता में शामिल भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. इस टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी (दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी) भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : युवा">https://lagatar.in/youth-rjd-general-secretary-expressed-grief-over-the-train-accident-demanded-an-inquiry/">युवा
राजद के महासचिव ने रेल हादसे पर जताया दुख, जांच की मांग की [wpse_comments_template]
हॉकी इंडिया के महासचिव विदेशों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए
Leave a Comment