Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने हिमाचल को 18-0 से किया पराजित

Ranchi :  13 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 28 मई तक ओड़िशा के राउरकेला में हो रहा है. शनिवार को खेले गये इस चैंपियनशिप में पहले मुकाबले में ही झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 18-0 से पराजित कर दिया. 3 अंक प्राप्त कर झारखंड ने प्रतियोगिता में जीत से शुरूआत की. झारखंड टीम की तरफ से डेबिट बारला, निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो ने तीन-तीन गोल किये. वहीं अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान ने दो-दो गोल और असीम एक्का, जेम्स नाग और घुरन लोहरा ने एक-एक गोल किये. इस मैच में झारखंड टीम के रोहित प्रधान बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें : बिरसा">https://lagatar.in/birsa-harit-gram-yojana-fruit-plants-will-be-planted-on-the-roadside-in-18-blocks-of-the-capital-tender-issued/">बिरसा

हरित ग्राम योजना : राजधानी में सड़क किनारे लगेंगे फलदार पौधे, टेंडर जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही