Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोवा में राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम सिमडेगा से रवाना

Advertisement
Advertisement
Simdega:  गोवा में 4  से 15 मई तक आयोजित 12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हॉकी झारखंड की सब जूनियर बालक टीम सिमडेगा से गोवा के लिए रवाना हो गयी. विगत 25 अप्रैल से आज सुबह तक  एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में हॉकी झारखंड के कैंप में शामिल  28 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के उपरांत उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों  को चयनित किया गया.  हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी ने टीम की घोषणा करते हुए टीम को जीत की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/rule-of-law-is-going-on-in-jharkhand-or-factory-to-make-mistakes-babulal/">झारखंड

में कानून का राज चल रहा है या गलती करने-कराने की फैक्ट्री : बाबूलाल इस मौके पर हॉकी कोच प्रतिमा बरवा और टीम के कोच राहुल मिंज भी उपस्थित थे. आज सुबह अंतिम सत्र के अभ्यास के उपरांत झारखंड टीम में  चयनित सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने ट्रेन में आवागमन से लेकर बाहर किस तरह सुरक्षित रखना है उसके लिए कई  टिप्स दिए. आज टीम सिमडेगा से बस में जाने के बाद रात में रांची में आराम करेगी एवं हॉकी झारखंड के कार्यालय रांची से सारा कीट लेकर कल  अहले सुबह रांची से ट्रेन से गोवा रवाना होगी. इसे भी पढ़ें-बोड़ाम">https://lagatar.in/candidates-nominated-for-22-chief-posts-in-bodam-and-15-in-patamda/">बोड़ाम

में 22 और पटमदा में 15 मुखिया पद के लिए अभ्यर्थियों ने किया नामांकन झारखंड टीम में अनमोल टेटे,असीम एक्का,रोहित तिर्की,अमृत तिर्की (कप्तान), अमित बा, घूरन  लोहरा, अमन तिग्गा,रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा,एडिशन मिंज,अमित सोरेंग,कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा,रोशन भेंगरा,अभिषेक तिर्की,अभिषेक कुजुर,राकेश बड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज है. झारखंड टीम का पहला मैच 6 मई को हॉकी उत्तराखंड के साथ होगा. यह जानकारी  झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही