Search

 
 
 

हॉकी रांची लीग : पुरूष वर्ग में सिनी, खूंटी और रेलवे की टीम जीती

 
Ranchi : हॉकी झारखंड के तत्वाधान में 20 अप्रैल से 2 जून तक आयोजित फर्स्ट हॉकी रांची लीग महिला एवं पुरूष वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सोमवार को मुकाबले के 24 वें दिन पुरूष वर्ग के दो मैच खेले गए. पहले मैच सिनी खूंटी और हुनहुन्दू ब्रदर के बीच खेला गया. जिसमें सिनी खूंटी ने हुनहुन्दू ब्रदर को 5 - 1 मात दी. सिनी खूंटी की ओर से 9वें मिनट में स्वेटशील लकड़ा 37वें, 46वें मिनट में संजय डांग, 56वें मिनट में बंधन टोपनो एवं 60वें मिनट में बिराज टोपनो ने गोल किया. हुनहुन्दू ब्रदर की ओर से 14वें मिनट में आमरण भेंगरा ने अपने टीम के लिए 1 गोल किया. दूसरा मुकाबला रेलवे और इंडोर हॉकी के बीच खेला गया. जिसमें रेलवे ने इंडोर हॉकी को 5 - 1 से पराजित किया. रेलवे की ओर से तीसरे, 48 वें एवं 51वें मिनट में प्रकाश ने तीन वहीं 11 वें एवं 54वें मिनट में अमरजीत एक्का ने दो गोल दागे. वहीं इंडोर हॉकी की ओर से 16वें मिनट में मतियास कंडुलना ने आपने टीम के लिए एक गोल किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-when-wife-warned-him-about-illicit-relationship-with-sister-in-law-he-killed-her/">लातेहार

: भाभी से अवैध संबंध पर पत्नी ने चेताया तो मारा डाला
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही