Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड भाजपा मुख्यालय में मनी होली और दिवाली, देखें तस्वीरें

  • दोपहर से देर शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
  • तपोवन मंदिर में द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए महिला मोर्चा ने किया हवन
  • शुक्रवार सुबह 11.30 बजे भाजपा अरगोड़ा से सहजानंद चौक तक निकालेगी सम्मान यात्रा
Ranchi: देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा ने बारिश के बीच खूब जश्न मनाया. दोपहर से देर शाम तक भाजपा के कार्यकर्ता जश्न में डूबे रहे. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होली और दिवाली दोनों का नजारा एक साथ दिखा. भाजपा महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह, यदुनाथ पांडेय, प्रदीव वर्मा, गंगोत्री कुजूर, आरती कुजूर समेत कई नेता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी में एक दूसरे को गुलाल लगाया और आतिशबाजी की. मिठाइयां भी बांटी गई. महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मांदर और ढोलक की थाप पर नाच- गा कर अपनी खुशी का इजहार किया. प्रदेश मुख्यालय के साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और मंडलों में भी जीत का जश्न मना. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/3-28.jpg"

alt="" width="1280" height="744" />

द्रौपदी मुर्मू की जीत संपूर्ण भारतीय की जीत- बाबूलाल

भाजपा के जश्न में मौजूद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत संपूर्ण भारतीय की जीत है. यह जीत समस्त महिला शक्ति और जनजातीय समाज का गौरव और सम्मान है. आज का दिन भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा. एक जनजातीय समाज की महिला के लिए ये गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है. समस्त जनजातीय समाज उनका आभार व्यक्त करती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/121-4.jpg"

alt="" width="220" height="150" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/4-19.jpg"

alt="" width="1280" height="719" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/5-21.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/7-16.jpg"

alt="" width="1049" height="1280" />

भाजपा महिला मोर्चा ने द्रौपदी के लिए किया हवन

वहीं राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग शुरू होने के साथ ही प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हवन कर द्रौपदी मुर्मू की जीत की कामना की. रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने हवन में हिस्सा लिया.

भाजपा शुक्रवार को निकालेगी सम्मान यात्रा

द्रौपदी मुर्मू जी के जीत की खुशी में भाजपा ने शुक्रवार को सम्मान यात्रा निकालने की योजना बनाई है. सुबह 11.30 बजे भाजपा नेता और कार्यकर्ता अरगोड़ा मैदान में इकठ्ठा होंगे. इसके बाद अरगोड़ा चौक से शहजानंद चौक तक सम्मान यात्रा निकाली जायेगी. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनजातीय पारंपरिक परिधान में ढोल, नगाड़ा ,वाद्य यंत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही