Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएमपीडीआई परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन

Ranchi : सीएमपीडीआई परिसर में कोयला मजदूर यूनियन (सीएमयू) ने बुधवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर जेबीसीसीआई सदस्य रमेन्द्र कुमार तथा कोल इंडिया के वेलफेयर बोर्ड के सदस्य और सीएमयू के अध्यक्ष अशोक यादव ने सभी कोयला कर्मियों को उमंग एवं उत्साह के पर्व होली की हार्दिक बधाई दी और कहा कि आप सभी लोग अपने परिवार जनों के साथ खुशीपूर्वक होली पर्व का आनंद उठाएं. इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती, महाप्रबंधक (तकनीकी/जनसम्पर्क) संजय कुमार दुबे, अन्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) के तकनीकी सचिव पीके शरण, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) के तकनीकी सचिव प्रमोद कुमार, कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार केशरी, कामरेड केबी शिरोमणि, अमरदीप, आरए ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सीएमपीडीआई एवं सीसीएल कर्मियों एवं ठेकाकर्मियों ने होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-sacrificed-5-of-its-leaders-for-imports-now-it-is-the-turn-of-the-sixth/">भाजपा

ने आयातितों के लिए कुर्बान कर दिये अपने 5 नेता, अब छठे की बारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही