Search

 
 
 

पटना में होली का धमाल: एल्विश यादव -खेसारी लाल यादव साथ करेंगे परफॉर्म

होली सेलिब्रेशन इवेंट के लिए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ इस बार फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव भी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं.
 

Lagatar desk : होली सेलिब्रेशन इवेंट के लिए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ इस बार फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव भी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं. उनके आगमन से फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

Elvish Yadav arrives in Bihar

पटना पहुंचते ही दिखा फैंस का जोश

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर पटना पहुंचने की जानकारी दी. वीडियो में वह कहते नजर आए,मैं पहली बार पटना आ रहा हूं, सारे भाई मिलकर आज धुआं उड़ा देंगे, गर्दा उड़ा देंगे .जैसे ही एल्विश पटना पहुंचे, एयरपोर्ट और इवेंट स्थल के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्र दिखे.

 

 

मैं पहली बार पटना आ रहा हूं

आईएएनएस से बातचीत में एल्विश ने कहा,मैं पहली बार पटना आ रहा हूं, मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद. बिहार से सभी प्यार करते हैं. अब बहुत मजा आएगा.उनके इस बयान से साफ है कि वह इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं.

 

 

होली इवेंट में होगा जबरदस्त फ्यूजन

इस खास होली सेलिब्रेशन में खेसारी लाल यादव और एल्विश यादव एक साथ स्टेज पर परफॉर्म करेंगे. इवेंट की खासियत भोजपुरी, हरियाणवी और बॉलीवुड म्यूजिक का फ्यूजन, लाइव परफॉर्मेंस और हाई-एनर्जी पार्टी होगी.

 

एल्विश यादव का करियर

 

एल्विश यादव ने 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी. उनकी कॉमेडी और व्लॉग वीडियो तेजी से वायरल हुए और वह सोशल मीडिया के बड़े स्टार बन गए.2023 में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर जीत हासिल की और नया रिकॉर्ड बनाया.इसके बाद उन्होंने ‘प्लेग्राउंड सीजन 4’ में मेंटर की भूमिका निभाई और ‘एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग टी10’ में हरियाणवी हंटर्स टीम की कप्तानी कर टीम को ट्रॉफी जिताई.

 

साल 2025 में वह ‘एमटीवी रोडीज एक्स एक्स’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शोज में भी नजर आए. हाल ही में उनका हरियाणवी गाना ‘जस्टिन बीबर’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.होली के इस खास मौके पर एल्विश और खेसारी की जोड़ी पटना में रंगों के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही