‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’
alt="" width="600" height="400" /> 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का आइकॉनिक होली सॉन्ग ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ बेहद पॉपुलर गाना है. ये ट्रैक होली पार्टी में जरूर बजता है. ये गाना अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी सहित कई अन्य कलाकारों पर फिल्माया गया है.
‘जोगी रा धीरे-धीरे’
alt="" width="600" height="400" /> 1982 में आई फिल्म ‘नदिया के पार’ का होली सॉन्ग ‘जोगी रा धीरे-धीरे’ भी काफी फेमस ट्रैक है. गाने के बोल तो काफी प्यारे हैं हि वहीं होली के रंगों को मस्ती भी इसमें खूब देखने को मिलती है.
‘अंग से अंग लगाना सजन’
alt="" width="600" height="400" /> 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर’ का होली सॉन्ग ‘अंग से अंग लगाना सजन’ काफी जबरदस्त गाना है. फिल्म में होली की मस्ती के साथ जमकर डांस भी है. फिल्म में जूही चावला, अनुपम खेर, सनी देओल और शाहरुख खान ने अहम रोल प्ले किया है.
‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’
alt="" width="600" height="400" /> ‘सिलसिला’ फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी. ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाने के बिना तो जैसे होली की मस्ती हो ही नहीं सकती. जब तक होली पार्टी में रंग बरसे ना बजे तब तक मानों त्योहार की मस्ती फीकी ही रहती है. फिल्म में ये गाना अमिताभ बच्चन, रेखा, जया भादुड़ी और संजीव कुमार पर फिल्माया गया है.
‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’
alt="" width="600" height="400" /> फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ साल 2013 में आई थी. इस फिल्म का होली सॉन्ग ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’ यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर है. गाने में रणबीर कपूर जमकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कलर लगाते हैं और पानी से खूब भिगोते हैं.
‘होली खेले रघुवीरा’
alt="" width="600" height="400" /> फिल्म बागबान साल 2003 में आई थी. इस फिल्म को होली सॉन्ग ‘होली खेले रघुवीरा‘ भी त्योहार पर बजने वाला सबसे पॉपुलर ट्रैक है. सॉन्ग में अमिताभ बच्चन रंग और गुलाल उड़ाते हेमा मालिनी के साथ त्योहार मनाते हैं.
‘आज ना छोड़ेंगे हमजोली’
alt="" width="600" height="400" /> फिल्म ‘कटी पतंग’ का होली सॉन्ग ‘आज ना छोड़ेंगे हमजोली’ भी काफी पॉपुलर गाना है. इस सदाबहार गाने को आशा पारेख और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-thunderstorm-expected-with-strong-winds-on-holi-day/">धनबाद:
होली के दिन तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका [wpse_comments_template]

Leave a Comment