Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली रंगों का त्यौहार, पुराने विद्वेष को त्याग नई शुरुआत की लें संकल्प : प्रधान जिला जज

अधिवक्ता संघ भवन में बार एवं बेंच ने खेली होली 

Sunil Kumar Latehar : होली रंगों का त्यौहार है, इससे मन में रही किसी भी प्रकार की दुर्भावना को त्याग कर नई शुरुआत करने की सीख मिलती है. उक्त बातें जिला अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने कही. श्री कुमार ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसे सभी जाति धर्म के लोग मनाते हैं और पुरानी विद्वेष को त्याग कर एक नई शुरुआत का संकल्प लेते हैं. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार दास, द्वितीय अमित कुमार, तृतीय संजीव कुमार झा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अब्दुल नासिर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार, प्रभारी न्यायाधीश राहुल कुमार, विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार दास का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की. श्री प्रसाद ने होली के अवसर पर संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा से आगंतुक न्यायिक पदाधिकारियों को अवगत कराया. संघ के सचिव वृंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सभी गिला शिकवा त्याग कर होली के अवसर पर हमलोग गले मिलते हैं और परंपरा को कायम रखते हैं. कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने भी होली की पौराणिक महत्व को रखते हुए राग द्वेष त्यागने की अपील की. संघ द्वारा आयोजित इस मिलन समारोह में जमकर न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं ने गुलाल लगाकर होली खेली. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रशासनिक सचिव अरविंद नाथ शाहदेव, वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार द्विवेदी, जानकी प्रसाद, संजय कुमार, मिथिलेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, राजीव रंजन कुमार पांडेय, सविता साहू, संतोष रंजन, मिथिलेश कुमार, रमन कुमार महतो, अब्दुल सलाम, विवेक कुमार, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार गुप्ता, विकाश कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही