Search

 
 
 

प्रेस क्लब रामगढ़ में होली मिलन समारोह, खूब उड़े रंग-गुलाल

वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. लंबे समय बाद कई पत्रकारों के बीच आत्मीय मुलाकातें, ठहाके ल यादों का सिलसिला देखने को मिला.
 

Ramgarh : प्रेस क्लब रामगढ़ में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए पत्रकारों ने भाग लिया. वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. लंबे समय बाद कई पत्रकारों के बीच आत्मीय मुलाकातें, ठहाके ल यादों का सिलसिला देखने को मिला. कार्यक्रम में होली के रंगों के साथ-साथ आपसी भाईचारे की भावना भी स्पष्ट रूप से झलक रही थी.


पत्रकारों ने कहा कि ऐसे आयोजन त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं. कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इसे सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि पेशेवर रिश्तों को मजबूत करने का मंच बताया. समारोह में पत्रकारों ने स्वादिष्ट व्यंजनों व लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया. होली गीतों व लोकप्रिय धुनों पर पत्रकारों की सहभागिता ने समारोह को     और ऊर्जावान बना दिया. कई पत्रकारों ने मंच संभालकर होली और फगुआ गीत प्रस्तुत किये, तो कुछ ने ठहाकों के बीच ठुमके लगाए.

 

मूर्खाधिराज परंपरा रही आकर्षण का केंद्र


समारोह में मूर्खाधिराज की परंपरा को कायम रखते हुए पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व सचिव योगेंद्र सिन्हा, पूर्व कोषाध्यक्ष तरुण बागी,  वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू ल सचिव धनेश्वर प्रसाद को मूर्खाधिराज की उपाधि से नवाजा गया. इसकी घोषणा होते ही परिसर हंसी व ठहाकों से गूंज उठा.


मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, सहसचिव व्यास शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, दीपक कुमार सिंह, रितेश कुमार, सुरेंद्र पासवान, नीरज सिंह, राज कुमार सहित वरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर प्रसाद, सरोज कांत झा, प्रदीप बर्मन, अशोक मेहता, राकेश पांडे, उमेश सिन्हा, कार्तिक कुमार, देवांशु शेखर, संजय सिन्हा, विजेंद्र कुमार, आशीष सिंह, दिनेश कुमार, राजेश गोल्डी, विनोद सिंह, विनीत सिंह, धर्मेंद्र पटेल, हीरा सिंह, दीपक साहू,अनिल विश्वकर्मा, कृष्णा करमाली, शंकर तिवारी, छेदीलाल, सुरेश राम, ओमप्रकाश मुनी, राजेश पांडे, अर्जुन साव, संजय शुक्ला, नंद कुमार, अरविंद वर्मा, गोपाल गिरी, सुनील यादव, राजीव कुमार, जाकिर हुसैन, अमरजीत कुमार, प्रदीप यादव, अजय कुमार, प्रमोद, पंकज सोनी, कुमार यादव, अंकित कुमार, वीरेंद्र सुमन, अजय सिंह, बबन कुमार, अकबर अंसारी, सुनील कुमार, दानिश पटेल, राजू रजवार, सहित अन्य मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही