Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फीका रहा विधानसभा का होली मिलन समारोह

  • सीएम सहित सत्ता पक्ष के छह विधायक ने लिया हिस्सा, एनडीए ने किया बहिष्कार
  • स्पीकर ने कहा- होली में आपसी गिले-शिकवे भुला देना चाहिए
Ranchi : विधानसभा अध्यक्ष डॉ रवींद्र नाथ महतो द्वारा शनिवार को विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह होली मिलन समारोह और वर्ष की अपेक्षा फीकी रही. एनडीए ने पहले ही इसका बहिष्कार कर दिया था. सत्ता पक्ष की ओर से सीएम हेमंत सोरेन समेत छह विधायकों ने हिस्सा लिया. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, अनूप सिंह, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, विक्सल कोंगाड़ी शामिल हुए. विधायकों की कम उपस्थिति पर स्पीकर ने कहा कि इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेना चाहिए. राजनीति और मुद्दे अलग चीज है. होली में आपसी गिले-शिकवे भुला देना चाहिए.

प्रदीप ने तबला व सीएम हेमंत ने बजाया झाल

होली मिलन समारोह में प्रदीप यादव पूरी तरह से मूड में दिखे. उन्होंने तबले पर हाथ हजमाया. जबकि सीएम हेमंत सोरेन ने झाल बजाया. इरफान अंसारी ताली बजाकर उत्साह बढ़ाने का काम किया.

मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कहा कि होली त्योहार सभी के बीच खुशियां बांटने का त्योहार है. इस वर्ष की होली एक-एक झारखंड वासियों के जीवन में खुशियों का नया-नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. इसे भी पढ़ें – विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-uproar-sloganeering-by-bjp-mlas-over-local-and-planning-policy/">विधानसभा

: स्थानीय व नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, नारेबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही