Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गढ़वा में होली मिलन, सचिव बोले- खबरों की विश्वसनीयता बनाएं रखें

Garhwa : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन गढ़वा जिला के बैनर तले जिले के धुरकी प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखल दरी फॉल के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सचिव सियाराम शर्मा, प्रियरंजन कुमार तथा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सियाराम शरण शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारों की भूमिका और उनका महत्व काफी बढ़ गया है. एक ओर जहां पल भर में सोशल मीडिया के द्वारा आंकड़ों का आदान-प्रदान तीव्र गति हो रहा है, वहीं प्रिंट मीडिया आज भी अपनी विश्वसनीयता के लिए काम कर रही है. यह प्रिंट मीडिया के लिए एक चुनौती भी है. पत्रकार कोई भी समाचार संकलन करने के पूर्व उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करें, उसके बाद ही उसे सोशल मीडिया या प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने के लिए दें. इस होली मिलन समारोह में गढ़वा जिले के करीब 80 पत्रकार शामिल हुए. [caption id="attachment_573038" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/05rc_m_106_05032023_1.jpg"

alt="झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गढ़वा में होली मिलन" width="1280" height="577" /> झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गढ़वा में होली मिलन[/caption] इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही