Search

डीएसपीएमयू में होली मिलन समारोह

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित समारोह में सभी शिक्षकों ने एक- दूसरे को रंग- गुलाल लगाया. मौके पर कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्या, कुलसचिव डॉ नमिता सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ एसएम अब्बास समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे. कुलपति ने कहा कि रंगों का यह त्योहार जहां हमें उल्लास और खुशी का संकेत देता है, वहीं सामूहिकता का भी पैगाम देता है. यहां हम सब मिलकर इस त्योहार को विश्वविद्यालय में मना रहे हैं. इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मियों ने काफी उल्लास के साथ इस उत्सव का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें – नेतरहाट">https://lagatar.in/new-committee-of-netarhat-former-student-organization-formed-prayag-dubey-became-the-president/">नेतरहाट

पूर्ववर्ती छात्र संगठन की नयी कमेटी गठित, अध्यक्ष बने प्रयाग दुबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp