Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राजद प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह, होलियाना मूड में नेता-कार्यकर्ता

Ranchi : लालू प्रसाद यादव की होली न सिर्फ झारखंड और बिहार बल्कि पूरे देश भर में प्रसिद्ध है. लालू की कुर्ता फाड़ होली का हर साल लोगों को इंतजार रहता है. इधर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश ने पार्टी मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान राजद मुख्यालय होलियाना मूड में नजर आया. फगुआ गीत पर उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. साथ ही बिहार-झारखंड की सियासत और नेताओं पर भी गीत गाया गया. (पढ़ें, नक्सल">https://lagatar.in/59-personnel-of-bomb-disposal-squad-engaged-in-anti-naxal-operation-will-be-insured-for-55-lakhs/">नक्सल

विरोधी अभियान में लगे बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का होगा 55 लाख का बीमा)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-21-copy.jpg"

alt="" width="1080" height="568" />

गिले शिकवे भूल कर संगठन को करना है मजबूत : रंजन यादव

युवा मोर्चा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि रंगों के इस त्यौहार को सौहार्द के साथ मनाने की जरूरत है. हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव खासकर होली के त्योहार के लिए ही जाने जाते हैं. अपने सुप्रीमो के पद चिन्हों पर चलते हुए राजद मुख्यालय में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. रंजन ने कहा कि सभी गिले-शिकवे को भूलकर पार्टी को मजबूत करना है. उन्होंने देश समेत झारखंड-बिहार वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-naxalite-gautam-paswan-squad-commander-ramashish-yadav-arrested-with-prize-of-25-lakhs/">चतरा

: 25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान दस्ते का कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार

होली मिलन समारोह में ये रहे मौजूद

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में रंजन यादव, डॉ मनोज कुमार, अनिता यादव, श्यामदास सिंह, विशु विशाल, मंतोष यादव, फिरोज अंसारी, इरफान अंसारी, गायत्री देवी, सीपी सोलंकी, सत्यकाम तिवारी सहित कई नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : बर्ड">https://lagatar.in/health-ministers-statement-on-bird-flu-there-is-no-need-to-be-afraid-whenever-bird-flu-comes-we-eat-more-chicken/">बर्ड

फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- डरने की जरूरत नहीं है, जब-जब बर्ड फ्लू आया, हम ज्यादा मुर्गा खाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही