Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी प्रेस क्लब में मनाया गया होली मिलन समारोह

Keredari : हजारीबाग जिला अंतर्गत प्रखंड के पंचायत सचिवालय में प्रेस क्लब केरेडारी से जुड़े पत्रकारों ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज वर्मा और संचालन कोषाध्यक्ष सुमंत कुमार साहा- सुरेश साव ने किया. समारोह में बालेश्वर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सह आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सतेंद्र सिंह, मनोज सिंह, शेर सिंह, कृष्णा डीजे, दिगंबर साव, तुलसी साव, सहित कई समाजसेवी शामिल हुए. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. समारोह में जमकर होली के गीतो पर लोग झूमे तथा अबीर व गुलाल भी खूब उड़े. वहीं केरेडारी प्रेस क्लब के पत्रकार संघ की ओर से प्रखंड वासियों को हिन्दी नए वर्ष के उपलक्ष्य में होली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई. साथ ही प्रखंड वासियों से अपील की गई कि रंगों के पर्व होली उत्सव के रूप में मनाएं. किसी प्रकार से अशांति नहीं फैलने दें. हारमोनियम पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश साव ने ढोलक की ताल संग सभी पत्रकारों को खूब झुमाया. इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमंत कुमार साहा, सुरेश साव, अरुण यादव, अमित माली, अशोक बंटी राज, अवधेश कुमार यादव, रवि सोनी, मुकेश कुमार, गणेश कुमार, गेंदो वर्मा, वरुण कुमार पासवान, ज्ञान कुमार पासवान, संजीत कुमार, फैजल, अशोक राणा, रोहित कुमार गोस्वामी समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/the-time-has-come-for-a-mass-movement-against-the-injustice-of-the-people-sitting-in-power-at-the-center-hemant-soren/">केंद्र

की सत्ता में बैठे लोगों के अन्याय के खिलाफ सामूहिक आंदोलन का आ गया समय :  हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही