Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका के गोदरमाना में होली मिलन समारोह, गीतों पर रातभर झूमे लोग

Garhwa : गढ़वा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रंका अनुमंडल के गोदरमाना सर्वोदय उच्च विद्यालय के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की देखरेख में किया गया. मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि अधर्म पर धर्म का विजय का पर्व होलिका दहन के रूप में होली के 1 दिन पूर्व किया जाता है. होली आपसी भाईचारे का त्योहार है. इसी परंपरा के अनुसार मनाया जाता है, मगर विगत कुछ वर्षों से होली की परंपरा को लोगों ने अनदेखा कर उसे दूसरे रूप में मनाना शुरू कर दिए हैं, जो सनातन धर्म के लिए अच्छी बात नहीं है. मौके पर स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर पहुंचे लोगों का मन मोह लिया. होली गीतों पर रातभर लोग झूमते रहे. इस अवसर पर रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, दीनानाथ प्रसाद, रोहिणी रमन सिंह, शुभम कुमार सिंह, सुनील कुमार माली सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही