Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : बीडीओ और उप प्रमुख ने अंचल कर्मियों और प्रखंड के लोगों संग खेली होली

Balumath (Latehar) : प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड उप प्रमुख कामेश्वर राम के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के कई कर्मी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. उप प्रमुख ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. आपसी मतभेद भूलाकर एक-दूसरे से मिलजुल शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की हमारी परंपरा रही है. इस परंपरा को बरकरार रखा जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री बाखला ने होली की बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की. मौके पर पंचायत समिति सदस्य पिंटू नायक, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, जुबैर, तुलसीराम, लक्षमण यादव, आलोक कुमार व गोपाल सिंह समेत कई पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-vijay-alias-usman-chowdhary-was-killed-in-a-police-encounter-the-first-shot-was-fired-at-pal/">उमेश

पाल हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, पाल पर चलायी थी पहली गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही