श्रीदादी की शोभायात्रा में उड़ रंग गुलाल ध्वज लहरा कर खूब नाचे-झूमे श्रद्धालु राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने मोहा मन बच्चों ने की नृत्य नाटिका का बेहतरीन मंचन Ranchi: श्रीराणी सती मंदिर कमेटी के होली रंगोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह आठ बजे श्रीदादी जी का जलाभिषेक किया गया. न्यासी रतन जालान ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक-पूजन किया. मंदिर के पुजारी शिवनंदन पंडित और देवकुमार पंडित ने अनुष्ठान संपन्न कराया. इसके बाद दिन के दस बजे कृष्ण यादव और मनोज शर्मा के सान्निध्य में भक्तों ने मेहंदी उत्सव मनाया. फिर दिन के साढ़े 11 बजे गाजे- बजे और मनोहारी झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. प्रचार वाहन के साथ अगुवाई करते हुए पारंपरिक वेष-भूषा में न्यासी रतन जालान, श्रवण जालान, राहुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य बढ़े तो पीछे से बैंड बाजा वाले भक्ति धुन बजाते साथ हो लिए. इनके बाद झारखंडी वेष-भूषा में बच्चों की कतार थी. विविध रूप धर बाल कलाकार नृत्य नाटिका का मंचन करते हुए साथ चल रहे थे. फिर राधा-कृष्ण और गोपियों की मनमोहक झांकी का वाहन, नृत्य करते छऊ नर्तक,भजन मंडली का वाहन क्रमवार सरक रहा था. साथ ही उड़ते रंग-गुलाल के बीच लाल ध्वज लहराते और नाचते-झूमते राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओ की लंबी कतार थी. अंत में श्रीदादी की पालकी उठाये युवक के साथ पंच प्यारे की अगुवाई में झुंझुनू वाली दादी माता का सजा वाहन बढ़ रहा था. वाहन में सवार प्रसिद्ध व्यवसायी पुनीत कुमार पोद्दार और अन्य राहगिरों के बीच प्रसाद बांट रहे थे. यात्रा में शामिल श्रद्धालु बानो मंजील रोड, गाड़ी खाना होते हुए कार्ट सराय रोड के रास्ते, डिबरी पटी से मुड़कर नार्थ मार्केट रोड होते हुए हरतू रोड, रातू रोड से गुजरकर वापस मंदिर लौटे. [caption id="attachment_861007" align="alignnone" width="1750"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/webform7-30.jpg"
alt="" width="1750" height="1166" /> शोभायात्रा में शामिल महिलाएं[/caption]
alt="" width="1750" height="1166" /> शोभायात्रा में शामिल महिलाएं[/caption]
Leave a Comment