Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहंकार पर प्रेम की जीत का प्रतीक है होली: विकास कुमार

Palamu :  मेदिनीनगर में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्‌घाटन संस्था के सचिव विकास कुमार माली और कोषाध्यक्ष उषा कुमारी ने संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर किया. होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान विकास कुमार माली ने कहा कि जिस प्रकार होली के रंग वातावरण को उल्लास और उत्साह भर देता है उसी प्रकार हमें भी दूसरों के जीवन में खुशी के रंग भरने चाहिए. उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है. उन्होंने कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है. होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं. इस अवसर पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष उषा कुमारी, सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हसीब अंसारी, अयूब खान, ललन, इम्तियाज, टिंकू तिवारी, मुकेश कुमार मेहता सहित संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:कोर्ट">https://lagatar.in/read-5-important-news-of-latehar-district-together/">कोर्ट

और बीएस कॉलेज में होली मिलन, स्वास्थ्य शिविर समेत लातेहार जिले की 5 खबरें पढ़ें 
दूसरी खबर

बाबा वीर कुंवर परिसर में होली मिलन, खूब उड़े अबीर गुलाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/hhhh-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> मेदिनीनागर पलामू प्रखंड के चैनपुर स्थित शाहपुर बाबा बीर कुँवर परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में रामाशीष यादव, राजधानी यादव, रंजन यादव, मनातू प्रमुख गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चंदन यादव, कमलेश यादव, यादव सेना के पूर्व अध्यक्ष आर सी यादव, संजय यादव, कामता यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरवात होली की गीत के साथ हुई. कार्यकर्ता ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. मुख्य अतिथि रामाशीष यादव ने कहा कि होली नफरतों को मिटा देता है. लोग आपसी प्रेम व सदभावना के साथ होली मनायें. इसे भी पढ़ें:पलामू">https://lagatar.in/palamu-dharna-against-kathautia-coal-mines-continues-for-the-third-day-farmers-scientific-program-organized/">पलामू

: कठौतिया कोल माइंस के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना जारी, कृषक वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही