Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : होली में थी खपाने की तैयारी, नकली अंग्रेजी शराब बनाने का सामान बरामद

Chatra : चतरा पुलिस ने इंटर स्टेट शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज इलाके से नकली अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयुक्त सामान के साथ गिरोह के दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. लक्ष्मण दांगी और जितेंद्र कुमार दांगी पीतीज गांव के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार, इसे होली में खपाने की तैयारी थी. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने इटखोरी- चतरा मुख्य मार्ग पर भुरकुंडा जंगल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कोलकाता से आ रही विजय रथ नामक यात्री बस से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के दो बड़े बोरों में बंद विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त रॉयल स्टैग और एमसी डेविल्स कंपनी का करीब पांच हजार पीस बारकोड, होलोग्राम, स्टीकर, शिलिंग कैप व ढक्कन के अलावे दो फर्जी इलेक्ट्रॉनिक बिल व तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक जब्त किया है.

नकली शराब बोतल में असली स्टिकर लगा कर बेचने की थी तैयारी

बताया गया शराब माफिया के द्वारा इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज इलाके के जंगलों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों में निर्मित नकली शराब में असली स्टिकर और शिलिंग कैप लगाकर होली में खपाने की तैयारी थी. इसकी सूचना एसपी राकेश रंजन को मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम ने पीतीज गांव के रहने वाले तस्कर लक्ष्मण दांगी और जितेंद्र कुमार दांगी को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें – ED">https://lagatar.in/on-the-complaint-of-ed-delhi-police-filed-a-case-against-birendra-ram/">ED

की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बीरेंद्र राम के खिलाफ दर्ज किया केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही