Search

 
 
 

झारखंड HC में 20 मई से छुट्टी, 12 दिन वेकेशन कोर्ट में होगी सुनवाई

 
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में 20 मई से 7 जून तक यानी कुल 20 दिनों का समर वेकेशन है. हालांकि इस दौरान करीब 12 दिन सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जायेगी. समर वेकेशन के दौरान तीन फेज में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. वेकेशन कोर्ट में पहले सप्ताह 21 मई से 24 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. इसके बाद दूसरे सप्ताह में यानी 28 मई से 31 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच में बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलो की सुनवाई होगी. वहीं अंतिम सप्ताह यानी 4 जून से 7 जून तक मुकदमों की सुनवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही