Search

 
 
 

आगामी पर्व त्योहारों को लेकर झारखंड के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

 
Ranchi : आगामी पर्व त्योहारों को लेकर झारखंड के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. इससे संबंधित आदेश गृह सचिव के द्वारा जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि पर्व त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर गृह सचिव अविनाश कुमार ने डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की. पुलिस मुख्यालय में एक दिन पहले हुई सभी जिलों के एसपी के साथ डीजीपी की बैठक में सामने आए बिंदुओं पर उन्होंने विस्तार से जानकारी ली. सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्तों, एसएसपी-एसपी के साथ बैठक करेंगे.

भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे

दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में दर्शन को भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. जिलों में अग्निशमन विभाग के दमकल को नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा. बम निरोधक दस्ता, होमगार्ड और प्रशिक्षु जवानों को भी पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था में लगाया जाएगा. पुलिस विभाग में पदाधिकारियों-जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही