Lagatar Desk: हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 83 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गये हैं. उनकी 29 वर्षीय प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने एक `बेटे` को जन्म दिया. अभिनेता के एक प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पचीनो और उनकी प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने अपने बेटे का नाम रोमन पचीनो रखा है. बता दें कि पिछले महीने ही यह खबर आई थी कि 29 वर्षीय फिल्म निर्माता अलफल्लाह आठ महीने की गर्भवती है. अल पचीनो और अलफल्लाह अप्रैल 2022 से साथ है. उनके अफेयर की खबरें तब आई थी, जब दोनों ने एक साथ डिनर करते हुए फोटो खिंचवाया था.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hollywood-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> फिल्म `द गॉडफादर` और `हीट` के अभिनेता पहले से ही तीन बच्चों के पिता हैं. उनकी पूर्व प्रेमिका जान टैरंट से उन्हें 33 वर्षीय बेटी जूली मेरी है. इसके अलावा एक और पूर्व प्रेमिका बेवर्ली डी` एंजेलो से उन्हें 22 वर्षीय जुड़वां बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-unemployment-and-inflation-at-peak-in-nine-years-of-modi-government-aap/">गिरिडीह
: मोदी सरकार के नौ साल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर – आप [wpse_comments_template]
Leave a Comment