Search

 
 
 

हॉलीवुड कलाकारों और पटकथा लेखकों की हड़ताल का दूसरा हफ्ता शुरू

 
Lagatar Desk: हॉलीवुड कलाकारों और पटकथा लेखकों की संयुक्त हड़ताल का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है और इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. टीना फे, केविन बेकन और उनकी पत्नी कायरा सेडगविक, रोसारियो डॉवसन, डेविड डचोवनी और अन्य सितारे बीते एक हफ्ते के दौरान स्ट्रीमिंग कंपनियों अमेजन, मैक्स और नेटफ्लिक्स के स्टूडियो व कॉर्पोरेट कार्यालयों के बाहर जारी धरना प्रदर्शन में श्रमिक वर्ग के कलाकारों और लेखकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारी बेहतर वेतन, बकाया भुगतान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मोटे तौर पर 65 हजार कलाकार और 11,500 पटकथा लेखक हड़ताल पर हैं. ज्यादातर विरोध प्रदर्शन लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क में हो रहे हैं. बोस्टन, फिलाडेल्फिया और शिकागो में मंगलवार और बुधवार को हड़ताल हुई. शुक्रवार को, लंदन में कलाकार स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स (एसएजी-एएफटीआरए) के अपने साथियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-ajja-morcha-submitted-memorandum-to-the-administrator-regarding-the-construction-of-roads-and-drains/">आदित्यपुर

: सड़के व नालियों के निर्माण को लेकर भाजपा अजजा मोर्चा ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही