Koderma : 24 मार्च को जुमे की नमाज के साथ पवित्र रमजान महीना शुरू हो गया. रमजान के पहले जुम्मे पर दोपहर को प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम धर्मावलंबी उमड़े. आम दिनों की अपेक्षा मस्जिदों में शुक्रवार को इबादत करने वालों की खासी भीड़ रही. रमजान माह में पांच वक्त की नमाज के अलावा रात्रि में तरावीह की विशेष नमाज में भी सैकड़ों रोजेदार शामिल होते हैं. इस अवसर पर मरकच्चो के जामा मस्जिद, देवीपुर के मोती मस्जिद, शाहगंज, कर्बला नगर, नादकरी भोजपुर, महुआटांड़ नावाडीह, खेशमी, दशारो, पपलो, मेहतरिया अहरी, मंझला नगर, पूरनानगर, मूर्कमनाय, महूंगाय समेत प्रखंड के कई मस्जिदों में नमाजियों ने रमजान माह के पहले दिन ही पहली जुम्मे की नमाज पाकीजगी के साथ अदा की. नमाजियों ने अल्लाह से अपने परिवार, समाज एवं देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/sarhul-message-man-does-not-exist-without-nature-governor/">सरहुल
का संदेश, प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल [wpse_comments_template]
का संदेश, प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल [wpse_comments_template]