Search

 
 
 

सीएम से ईडी की पूछताछ के दौरान विधि-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण रखने के गृह विभाग ने किया टीम का गठन

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को दिन के 1:00 बजे पूछताछ करने के लिए ईडी की टीम कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचेगी. इस दौरान ईडी के द्वारा विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार से आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करने का अनुरोध किया गया है. इसको लेकर झारखंड गृह विभाग के द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि बुधवार को ईडी के द्वारा पूछताछ के मद्देनजर पूरे राज्य में विधि-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण रखने के लिए वरीय प्रभार के रूप में झारखंड गृह विभाग के द्वारा वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार नेतृत्व में दल गठित किया गया है. आईएएस अरवा राजकमल, आईजी प्रभात कुमार, आईएएस प्रशांत कुमार आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे. सभी वरीय पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे एवं पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे.

गठित दल से समन्वय स्थापित करेंगे

झारखंड गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त और रांची जोनल आईजी, रांची रेंज के डीआईजी भी समय-समय पर मुख्यमंत्री सचिवालय जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए उक्त गठित दल से समन्वय स्थापित करेंगे. यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

कांके रोड राममंदिर से एलपीएन शाहदेव चौक के बीच यातायात डायवर्ट

ट्रैफिक एसपी के जारी सूचना के अनुसार बुधवार को कांके रोड राममंदिर से एलपीएन शाहदेव चौक (होटलिप्स चौक) के बीच यातायात डायवर्ट किया जायेगा. 1. कांके रोड से न्यू मार्केट जाने वाले सभी वाहन राम मंदिर चौक से सिदो-कान्हू मोड़ -एटीआई मोड़ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. 2. न्यू मार्केट चौक से कांके रोड जाने वाले वाहन होटलिप्स चौक-एटीआई मोड़ से सिदो-कान्हू मोड़ -राममन्दिर कांके रोड होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/meeting-of-ruling-party-mlas-ends-at-cm-residence-banna-said-with-congress-government-in-every-situation/">सीएम

आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक खत्म, सभी ने एक स्वर में कहा- हम सरकार के साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही