Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए गृह विभाग ने दी स्वीकृति

 
 Ranchi :     झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी.  प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी. इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है. बता दें कि इससे पहले आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी. झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70% यानी 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है.
">https://lagatar.in/14705-home-guard-jawans-will-be-deputed-in-jharkhand-assembly-elections/">

                                           झारखंड विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की होगी प्रतिनियुक्ति

जानें, किस जिले से कितने होमगार्ड को चुनाव ड्यूटी में लगाया जायेगा  

– रांची : 1355 – खूंटी : 436 – गुमला : 633 – सिमडेगा : 433 – लोहरदगा : 477 – पलामू : 1093 – लातेहार : 505 – गढ़वा : 445 – हजारीबाग : 488 –रामगढ़ : 624 – चतरा : 752 – कोडरमा : 285 – गिरिडीह : 637 – धनबाद : 764 – बोकारो : 963 – देवघर : 449 – जामताड़ा : 356 – दुमका : 351 – साहेबगंज : 537 – गोड्डा : 449 – पाकुड : 353 –जमशेदपुर : 949 – चाईबासा : 774 – सरायकेला : 599
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही