Search

गृह विभाग का पुलिस मुख्यालय को निर्देश, एक सप्ताह में जन शिकायत का करें निष्पादन

Saurav Singh

Ranchi :  गृह विभाग, कारा एवं आपदा प्रबंधन ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को पीजी पोर्टल (PG Portal) पर प्राप्त जन शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निपटारा करने का निर्देश दिया है. यह निर्देश गृह विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजे गए एक आधिकारिक पत्र के जरिए जारी किया गया है.

पत्र में बताया गया है कि विभागवार समीक्षा के दौरान यह सामने आया है कि गृह विभाग से संबंधित अधिकतर मामले पुलिस मुख्यालय और उसके अधीनस्थ जिलों से जुड़े हुए हैं. वर्तमान में कुल 649 मामले लंबित हैं, जिनमें से चार मामले एक साल से अधिक समय से लंबित हैं. जबकि 121 मामले ऐसे हैं, जो 181 से 365 दिनों के बीच से लंबित हैं. 

विभाग ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है और कहा है कि यदि समय पर मामले का निषपादन नहीं किया गया, तो आने वाले कुछ ही हफ्तों में और कई मामले एक साल से ज्यादा पुराने हो जाएंगे. इस स्थिति से बचने के लिए गृह विभाह ने मई 2025 के तीसरे सप्ताह तक सभी एक वर्ष से अधिक पुराने मामलों को शून्य (zero) करने का स्पष्ट निर्देश दिया है. 

जिलावार लंबित जन शिकायतों की स्थिति : 

  • -  रांची : 165
  • - जमशेदपुर : 98
  • - धनबाद : 62
  • - गिरिडीह : 56
  • - साहेबगंज : 23
  • - रामगढ़ : 16
  • - चाईबासा : 12
  • - बोकारो : 12
  • - चतरा : 09
  • - गोड्डा : 08
  • - हजारीबाग : 08
  • - कोडरमा : 08
  • - सरायकेला : 08
  • - दुमका : 07
  • - देवघर : 06
  • - पलामू : 06
  • - सिमडेगा : 05
  • - खूंटी : 04
  • - गढ़वा : 04
  • - गुमला : 04
  • - जामताड़ा : 03
  • - लोहरदगा : 02
  • - लातेहार : 01
  • - पाकुड़ : 01
Follow us on WhatsApp