Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस के सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मामले में गृह विभाग ने ढाई माह बाद भी यूपीएससी को फाइल नहीं भेजी है. जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग द्वारा सबसे पहले अगस्त 2022 में प्रोन्नति से संबंधित फाइल यूपीएससी को भेजा गया था. इसमें यूपीएससी ने कुछ कमी पायी. जिसके बाद इस कमी को दूर करके दोबारा फाइल भेजने का निर्देश दिया. इस संबंध में गृह विभाग ने दिसंबर 2022 में फिर यूपीएससी को फाइल भेजी.गृह विभाग द्वारा भेजी गयी फाइल में यूपीएससी ने फिर कुछ कमी पायी और इस कमी को दूर करके फिर से तीन जनवरी 2023 को फाइल भेजने को कहा. लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी गृह विभाग ने फाइल नहीं भेजी. पिछले महीने यूपीएससी द्वारा फाइल भेजने को लेकर रिमाइंडर भी किया गया. लेकिन गृह विभाग ने अब तक फाइल नहीं भेजी है.
दीक्षित की मां का 91 साल की उम्र में निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
मुरारका ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, भेंट की आदिवासियों पर लिखी अपनी पुस्तक [wpse_comments_template]
42 डीएसपी आईपीएस में प्रोन्नति के योग्य
द्वितीय जेपीएससी के दो, तृतीय जेपीएससी के 38 और खेल कोटा से प्रोन्नत दो डीएसपी यानी कुल 42 डीएसपी आईपीएस में प्रोन्नति के योग्य हैं. जिनपर विचार किया गया था. लेकिन अंतिम रूप से 32 के नाम का ही चयन हो पाया. तृतीय जेपीएससी के 38 डीएसपी भी साढ़े 11 साल की सेवा कर चुके हैं. जबकि डीएसपी से आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति के लिए डीएसपी संवर्ग में आठ साल की सेवा देना अनिवार्य है. इस तरह ये डीएसपी एक जनवरी 2019 से ही आईपीएस संवर्ग के लिए योग्य हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : माधुरी">https://lagatar.in/madhuri-dixits-mother-dies-at-the-age-of-91-funeral-to-be-held-in-mumbai-in-the-afternoon/">माधुरीदीक्षित की मां का 91 साल की उम्र में निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
वर्ष 2016 के बाद नहीं मिली प्रोन्नति
झारखंड में राज्य पुलिस सेवा से प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों का कुल 45 पद है. वर्ष 2016 के बाद अब तक किसी को आईपीएस में प्रोन्नति नहीं मिली. मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017 से अब तक राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नत 25 अधिकारी सेवानिवृत्त हो गये. उनके स्थान पर डीएसपी को अब तक आईपीएस में प्रोन्नति नहीं मिल सकी है. इसे भी पढ़ें : संदीप">https://lagatar.in/sandeep-murarka-met-governor-cp-radhakrishnan-presented-his-book-on-tribals/">संदीपमुरारका ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, भेंट की आदिवासियों पर लिखी अपनी पुस्तक [wpse_comments_template]