Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अंबा प्रसाद पर होमगार्ड आंदोलनकारियों ने धोखा करने का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : जिले में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने लगभग 118 दिनों तक आंदोलन किया था. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के प्रयास से अभ्यर्थियों ने का आंदोलन 118 दिन के बाद समाप्त हुआ था . लेकिन अब अंबा पर ही सवाल उठने लगे है. आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह होमगार्ड आंदोलनकारी गौतम कुमार ने विधायक पर धोखा करने का आरोप लगाया है. गौतम कुमार ने कहा कि होमगार्ड आंदोलन के 118 दिन के बिना मेरी सहमति के धरना स्थगित करवाना गलत है. इस तरह विधायक अंबा प्रसाद ने आंदोलनकारियों के साथ धोखा किया है. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/america-threatened-india-will-have-to-ready-to-pay-the-price-of-alliance-with-russia-voting-in-unga-today/">अमेरिका

ने धमकाया, रूस से गठबंधन की कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे भारत, UNGA में वोटिंग आज

झूठा आश्वासन देकर विधायक ने खत्म कराया आंदोलन 

गौतम कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी 118 दिनों तक नियुक्ति की मांग को लेकर धरना पर बैठे थे. जिन्हें झूठा आश्वासन देकर धरना खत्म कराया गया. उन्होंने कहा कि मेरी गैरमौजूदगी में बिना मेरे से पूछे कैसे आंदोलन खत्म कराया गया. आंदोलनकारियों ने मकरसंक्रांति, गणतंत्र दिवस,सरस्वती पूजा, और होली आंदोलन देते हुए ही बीता दिया, अगर रामनवमी भी बिताना पड़ता तो हमलोग बिताते. गौतम ने बताया कि आंदोलन के दौरान ही हम अपनी मां से मिलने घर आये हुए थे. तभी मेरी गैर मौजूदगी में धरना स्थगित करवाया गया, जो धोखा है. ये हमसब के करियर से खिलवाड़ है. विधायक अंबा प्रसाद को हम सभी अभ्यर्थियों व आंदोलनकारियों से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हमसब उनका विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें - 2.5">https://lagatar.in/rail-transport-system-has-not-improved-despite-spending-2-5-lakh-crores-cag-report/">2.5

लाख करोड़ खर्च करने के बावजूद रेल परिवहन व्यवस्था नहीं सुधरी: कैग की रिपोर्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही