Search

 
 
 

रामगढ़: जिला समादेष्टा का होमगार्ड एसोसिएशन ने किया स्वागत

 
Ramgarh: रामगढ़ के नये जिला समादेष्टा नीलिमा सुरीन का झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंद मोहन ने जिला समादेष्टा को जवानों की समस्या से अवगत कराया. कहा कि गृहरक्षकों को समय पर भुगतान नहीं होता है. महिलाओं को बराबर ड्यूटी नहीं मिलती है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ब्लॉक अंचल में किए कार्य का अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है. जिला समादेष्टा ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं और मांगों का जल्द निदान किया जाएगा. इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कविंद्र महतो, जिला सचिव प्रदीप कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मो शाहिद रज़ा, जिला उपाध्यक्ष अशोक महतो, जिला उपसचिव राजकिशोर महतो, महिला जिला अध्यक्ष रेणुका देवी, सचिव अनीता देवी, जिला कोषाध्यक्ष मनोरमा देवी शामिल थी. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही