Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा जेल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत

Garhwa : गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र के संगबरीया गांव निवासी होमगार्ड जवान राम गति राम (58 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात वह गढ़वा जेल में ड्यूटी पर तैनात थे, जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े. जिसके बाद वहां मौजूद होमगार्ड के जवानों एवं पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई. परिजनों ने बताया कि राम गति राम ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी. परिजनों ने उन्हें अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराने को कही थी. मगर शुक्रवार की देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

मेराल थाना में दी गई श्रद्धांजलि

पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड जवान राम गति राम के शव को मेराल थाना लाया गया, जहां गढ़वा एसडीपीओ संतोष कुमार व जवानों ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शव को उनके गांव भेज दिया गया. घटना के बाद से गांव में मातम है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/secretary-of-hemophilia-treatment-society-injured-due-to-overturning-of-e-rickshaw-at-ranchi-railway-station-admitted-in-rims/">रांची

रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा पलटने से हिमोफीलिया ट्रीटमेंट सोसाइटी के सचिव घायल, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही