Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धनबाद जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन की सुविधा फिर से शुरू कर दी है. जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डा. राजकुमार सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए इस बार सभी प्रखंडों के बीडीओ और वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है. संबंधित व्यक्ति को अपने प्रखंड के नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर आवेदन करना है. आवेदन के आलोक में जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग अनुमति देगा. होम आइसोलेशन की अनुमति के लिए प्रखंड की टीम संबंधित व्यक्ति के घर जाकर भौतिक सत्यापन करेगी. भौतिक सत्यापन में यदि व्यक्ति के पास पर्याप्त जगह है, शौचालय की अलग व्यवस्था है. घर में अलग रहने की जगह है तो ऐसे लोगों को यह सुविधा दी जाएगी. ऐसे लोगों को चिकित्सक लगातार निगरानी में रखेंगे. डा सिंह ने बताया कि फिलहाल होम आइसोलेशन की सुविधा वैसे लोगों को दी जा रही है, जिनकी उम्र 50 वर्ष से नीचे है. 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है. ऐसे लोगों को सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा. 50 वर्ष से कम उम्र के वैसे मरीज, जो दूसरी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही