Search

 
 
 

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, शनिवार को चाईबासा में कार्यक्रम

 
  • रांची एयरपोर्ट पर भाजपा ने शाह का किया भव्य स्वागत
  • होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे, शनिवार सुबह 10 बजे जाएंगे चाईबासा
Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9.28 बजे रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शाह का भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से निकलकर अमित शाह का काफिला सीधे होटल रेडिशन ब्लू पहुंचा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. अमित शाह शनिवार सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से चाईबासा रवाना होंगे. चाईबासा में वे चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेताओं को और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसे पढ़ें- सांतरागाछी-अजमेर">https://lagatar.in/route-of-santragachi-ajmer-express-train-changed-must-check-before-leaving-home/">सांतरागाछी-अजमेर

एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें
[caption id="attachment_520158" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/RAGHUWAR.jpg"

alt="गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते पूर्व सीएम रघुवर दास" width="1600" height="1200" /> गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते पूर्व सीएम रघुवर दास[/caption] अमित शाह का रांची पहुंचने का समय शाम 6 बजे निर्धारित था, लेकिन कुछ कारणों से उनका प्लेन रात 9.28 बजे एयरपोर्ट पहुंचा. अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. एयरपोर्ट से होटल रेडिशन ब्लू तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं. शाह की सुरक्षा में तीन आईपीएस, 6 डीएसपी और दारोगा के अलावा करीब 2 हजार पुलिस के जवान तैनात थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-commission-team-reached-mahuda-stunned-to-see-children-crossing-the-railway-track/">धनबाद

: महुदा पहुंची आयोग की टीम, रेलवे ट्रैक पार करते बच्चों को देख हुई दंग

अमित शाह का कार्यक्रम

गृहमंत्री शनिवार सुबह 9.50 में रेडिसन ब्लू से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. वे सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 10.05 में बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा रवाना होंगे. 10.45 में चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 11.30 बजे तक चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. 11.30 से 12.15 बजे तक वे टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. 12.20 में शाह चाईबासा से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.12.55 में एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर दोपहर 1 बजे वहीं से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही