Search

 
 
 

मणिपुर की घटना को लेकर गृहमंत्री-मुख्यमंत्री दें इस्तीफा : सीपीआई

 
Palamu : मणिपुर की घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निंदा की है. पार्टी नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि मणिपुर में ढाई महीने से हिंसा हो रही है. महिलाओं के साथ हुई घटना पर चिंता व्यक्त किया और इसे मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य बताया. इसे भी पढ़ें :आतंकी">https://lagatar.in/nia-will-interrogate-isis-agent-faizan-on-remand-seeks-permission-from-court/">आतंकी

संगठन ISIS के एजेंट फैजान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी NIA, कोर्ट से मांगी इजाजत

पीएम मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश मणिपुर कई महीनों से जल रहा है. दो समुदायों के बीच आपसी लड़ाई चल रही है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विदेश दौरा चल रहा है. कॉरपोरेट मित्र अडानी और अंबानी का जंगल में प्लांट लगवाकर जंगल में रहने वाले लोगो को उजाड़ने का काम कर रहे हैं. वे इतने दिन तक खामोश रहे और बोले भी तो केवल 36 सेकंड के लिए. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-peoples-anger-erupted-due-to-the-arrest-of-school-students/">चौपारण

: स्कूली छात्रों को पकड़ने से भड़का लोगों का आक्रोश

दोषियों पर हो कार्रवाई : रूचिर कुमार तिवारी

रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि उन महिलाओं के साथ यह घटना 3 मई को ही घटित हो गई. 2 महीने बाद जब वीडियो वायरल हुआ और इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया तब प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ते हैं, जो निंदनीय है. भाकपा नेता ने सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही