Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला पहलवानों से यौन शोषण के सबूत मांगने वाली दिल्ली पुलिस पर गृह मंत्री जवाब दें : सुप्रियो भट्टाचार्य

  • झामुमो का भाजपा,  अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर कड़ा प्रहार
  • 15 जून को चार्टशीट फ्रेम होगा या फिर भाजपा के आरोपी सांसद को गौरवान्वित किया जाएगा
  • दिल्ली पुलिस मानसिक रूप से भाजपा का गुलाम बन चुकी है
  • क्या कोई महिला यौन शोषण का वीडियो रिकार्डिंग कराती है क्या
Ranchi : झामुमो ने महिला पहलवानों से दिल्ली पुलिस द्वारा यौन और शारीरिक शोषण के सबूत मांगे जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी है. झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि क्या कोई महिला अपने शारीरिक या यौन शोषण की वीडियो रिकार्डिंग कराएगी क्या? महिला पहलवानों ने अपने एफआईआर में स्पष्ट रूप से सारी बातों को कह दिया है कि किस प्रकार से उनका शारीरिक शोषण हुआ. कहां-कहां स्पर्श किया गया. शरीर के किस-किस हिस्से को टच किया गया. भारतीय समाज में कोई भी महिला अपने पिता तो दूर अपनी मां को भी मजबूरी में ही शारीरिक और यौन शोषण की बात बताती है. उन महिलाओं से दिल्ली पुलिस सबूत मांगती है. या तो दिल्ली पुलिस भाजपा का मानसिक रूप से गुलाम बन चुकी या फिर मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो चुकी है.

दिल्ली पुलिस की हरकत पर अपना पक्ष रखें गृह मंत्री

भट्टाचार्य ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा और उसके गृह मंत्री कह चुके हैं कि कानून अपना काम करेगा. चूंकि 15 जून को दिल्ली पुलिस द्वारा चार्टशीट फ्रेम किया जाना है. इसके पहले इस तरह की बातें दिल्ली पुलिस द्वारा कहा जाना आखिर किस ओर इशारा करती है. नये संसद भवन के उद्घाटन के दिन जब महिला पहलवान अपने हक के लिए धरना देने जा रही थीं, तो उन्हें पीटा गया, घसीटा गया, बदसलूकी की गयी. इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों को बुलाया और बातचीत की. गृह मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. इसके फौरन बाद खेल मंत्री ने भी पहलवानों को बुलाया. अब गृह मंत्री को बताना चाहिए कि उनकी पुलिस यह क्या कर रही है. क्या 15 तारीख को चार्टशीट फ्रेम होगा या फिर दुराचार के आरोपी भाजपा के सांसद को गौरवान्वित किया जाएगा.

अब तक न्याय नहीं मिला

भट्टाचार्य ने कहा कि यह मामला जनवरी से चल रहा है. धरना देने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. इसके बाद महिला पहलवान सुप्रीम कोर्ट गयीं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भाजपा के दबंग सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. उन पर पोक्सो एक्ट लगा. एक्ट लगने के फौरन बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी. मगर अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. अब दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों से सबूत मांग रही है. छह महीने से देश को गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवान अपने हक के लिए आंदोलन कर रही है. इस देश में स्त्री की पूजा देवी शक्ति के रूप में की जाती है, उसी देश में महिलाओं के साथ ऐसे व्यवहार पर भाजपा वालों को भी अपना पक्ष रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-summons-vishnu-agarwal-asked-to-appear-on-june-21/">लैंड

स्कैमः ED ने विष्णु अग्रवाल को भेजा समन, 21 जून को उपस्थित होने कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही