Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हटाये गये गृह सचिव, मुख्य सचिव को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड के गृह सचिव अविनाश कुमार को हटाये जाने के बाद मुख्य सचिव एल. खयांग्ते को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दूसरी ओर आईएएस राजीव अरुण एक्का अपने कार्यों के अलावा अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

अरवा राजकमल को प्रभारी सचिव कल्याण विभाग व उमाशंकर को प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा विभाग बनाया गया

निदेशक खान रांची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. निदेशक पेंशन निदेशालय वित्त विभाग मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रभारी सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. निदेशक भू अर्जन उमाशंकर सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही