Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

HC में हाजिर हुईं गृह सचिव वंदना डाडेल, कोर्ट को बताया, जल्द तैयार हो जाएगा मॉर्डन जेल मेनुअल

Ranchi: झारखंड में मॉडर्न जेल मैनुअल बनाने के लिए हाईकोर्ट द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य की गृह सचिव वंदना डाडेल  कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई. इस दौरान अदालत ने उनसे पूछा कि अब तक जेल मैनुअल क्यों नहीं बना है ? जिस पर सचिव ने अदालत को आश्वस्त किया कि 2 माह में झारखंड का नया जेल मैनुअल बनकर तैयार हो जाएगा. इसे पढ़ें- 10">https://lagatar.in/parineeti-chopra-and-raghav-chadha-will-get-engaged-on-april-10/">10

अप्रैल को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई !
वहीं महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि नया जेल मैनुअल प्रोसेस में है, और शीघ्र ही इसे बना लिया जाएगा. जिसके बाद अदालत ने सचिव के जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही पूरी जानकारी से कोर्ट को अवगत कराने को कहा है. इसे भी पढ़ें- जगरनाथ">https://lagatar.in/jagarnath-mahato-was-an-unbeatable-warrior-ravindra-nath-mahato/">जगरनाथ

महतो एक अपराजेय योद्धा थे- रविंद्र नाथ महतो
अदालत ने पिछली सुनवाई में राज्य सरकार से यह जानना चाहा था कि कब तक जेल मैनुअल बनकर तैयार हो जाएगा. जिस पर सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण अदालत ने नाराजगी व्यक्त की थी, और गृह सचिव को हाजिर होकर अदालत के प्रश्नों का जवाब देने का आदेश दिया था. उसी आदेश पर गृह सचिव गुरुवार को अदालत में उपस्थित हुईं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही