Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के डॉ. जीएल प्रसाद व डॉ. मनीषा प्रसाद को होम्योपैथी यूथ आईकॉन अवार्ड

Dhanbad : हाउसिंग कॉलोनी धनबाद (Dhanbad) स्थित मनीषा क्लीनिक के डॉ. जीएल प्रसाद व डॉ. मनीषा प्रसाद को नागपुर में आयोजित रिसर्च समिट में ऑल इंडिया होम्योपैथी यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया. समिट में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से होम्योपैथी के विशेषज्ञ डॉक्टर्स उपस्थित थे. डॉक्टरों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर अपनी बातें रखी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी चौबे सहित कई राजनीतिक दिग्गज भी उपस्थित थे. इनके अलावा फिल्म जगत की प्रख्यात हस्ती दादा फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा पारेख, हेलेन, हास्य कलाकार असरानी, पेंटल, गायक कैलाश खेर हिमेश रेशमिया भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का आयोजन नागपुर की बरनेट कंपनी के प्रबंध निदेशक नितीश दुबे ने था. डॉ. जीएल प्रसाद ने कहा कि यह सम्मान उनके इलाज किए सभी मरीजों को समर्पित है. कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने बताया कि यह समारोह 18 व 19 मार्च को नागपुर में हुआ था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-of-villagers-in-putkis-gopalichak-colliery-gm-held-hostage-for-3-hours/">धनबाद

: पुटकी की गोपालीचक कोलियरी में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जीएम को 3 घंटे बनाया बंधक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही