Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीपी सिंह के लिए हनी ट्रैप और मेरे लिए फनी ट्रैप : बन्ना गुप्ता

  • कहा- सीपी सिंह के मामले में सरयू राय क्यों चूहा के बिल में छिप जाते हैं
  • झगड़ा है, तो मर्द की तरह हमसे लड़ते. किसी महिला का चीरहरण क्यों कर रहे हैं
  • निशिकांत दुबे दूध के धुले हैं क्या? हमसे मुंह मत खुलवाइए
  • एक वीडियो के जरिए मुझे बदनाम किया जा रहा है
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कहा कि बहुत दिनों से मुझे बदनाम करने की साजिश चल रही है. एक वीडियो के जरिए मुझे बदनाम किया जा रहा है. लेकिन कोई कितनी भी साजिश करेगा, खुद बेनकाब होगा. मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा. बन्ना गुप्ता ने पिछले दिनों उनके खिलाफ वायरल वीडियो कॉल रिकॉर्ड पर ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की. उन्होंने इस मामले में सांसद निशिकांत दुबे और विधायक सरयू राय पर भी भड़ास निकाली. कहा कि विधायक सीपी सिंह के मामले में सरयू राय क्यों चूहा के बिल में छिप जाते हैं. सीपी सिंह के लिए हनी ट्रैप और बन्ना गुप्ता के लिए फनी ट्रैप, आप इतने उतावले क्यों हैं. आपको झगड़ा है, तो मर्द की तरह हमसे लड़ते. किसी महिला का चीरहरण क्यों कर रहे हैं. आप ही अगर ठेकेदार हैं, तो सीपी सिंह के लिए क्या व्यू है. यह भी कहा कि निशिकांत दुबे दूध के धुले हैं क्या? हमसे मुंह मत खुलवाइए, बड़े भाई हैं वो मेरे. हम किसी पर आक्षेप नहीं लगाते हैं, सब जानते हैं, पर वे बोलेंगे नहीं. राजनीति में जो ट्रेंड चल रहा है, दुखद है. इस तरह की गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए.

यह सब मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सब मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश है. वायरल विडियो को लेकर तरह- तरह की बातें ट्विटर पर दी जाती है. महिला की जानकारी दी जाती है. उसकी जान को खतरा की चिंता भी व्यक्त की जाती है. फिर कहा जाता है कि महिला एक गाड़ी में तीन महिलाओं के साथ चली गई. पूछा कि महिला की जासूसी का अधिकार आपको किसने दिया है. किसी की निजता का उल्लंघन आप कर रहे हैं. आपको महिला की सारी जानकारी कैसे मिल रही है. आखिर हर वीडियो इनके पास कैसे चला जाता है. साजिश के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा है.

नैतिकता है तो दो दिन में डीएनए टेस्ट करवा लें

बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुझ पर कोविड प्रोत्साहन राशि लेने का आरोप लगाया गया था. तरह- तरह की बातें की गयी थी. विकास कार्य कर रहे हैं तो भी इनके पेट में दर्द होता है. ये चुनाव लड़े पूर्वी से और जब हम चुनाव जीते, तो उनके पांव छुए. उन्होंने बधाई भी दी. विधायक सरयू राय हमारे चाचा हैं. अभिभावक हैं. उनको सुझाव हैं कि जब आप कहते हैं डीएनए टेस्ट करवाना है, तो करवा लें. सार्वजनिक करवा लें. मोबाइल फोन देने की बात है, तो जब पुलिस मांगेगी देंगे. पुलिस से मांग है कि वह मेरा फोन ले जाकर फॉरेंसिंक जांच करवाये और शीघ्र दूध का दूध और पानी का पानी करे. आप में अगर नैतिकता है, तो दो दिन में डीएनए टेस्ट करवा लें.

कमल फूल से भगा दिया तो दीनदयाल की आरती उतार रहे

उन्होंने कहा- बन्ना गुप्ता से आप सक नहीं रहे हैं. हम भी कमजोर नहीं हैं. सामने आकर लड़ाई लड़ें. आपके साथ जो महिला बैठती है, वो कौन है, लड़का कौन है. बन्ना गुप्ता ने कहा - अपने लिए अलग कानून है क्या? बीजेपी के लोग सीपी सिंह से क्यों नहीं इस्तीफा मांग रहे. उनके कुछ और नेता थे, उनसे क्यों नहीं मांगा इस्तीफा. जितना चाहते हो चला लो. बन्ना गरीबों की आवाज है. सेल्फ मेड लीडर हूं. आप दया पर होंगे. कमल फूल से भगा दिया तो दीनदयाल की आरती उतार रहे हैं.

पुलिस जो सहयोग मांगेगी, आधा घंटा में देंगे

बन्ना ने कहा कि पुलिस जैसे ही हमसे मेरे मोबाइल या जो भी सहयोग मांगेगी, आधा घंटा में देंगे. मुझे जैसे ही मामले की जानकारी हुई, तुरंत मामला दर्ज करवाया. एक बड़ी साजिश हुई है और वीडियो एडिट हुआ है. हम आरोपी हैं या भुक्तभोगी. सबसे आग्रह है कि निष्पक्षता के साथ मेरे सवाल का जवाब खोजिए. साजिश किसने की, किसने इसे निकाला, वो आरोपी है. मेरा वीडियो नहीं है, एडिटेड है. महिला से मेरी कोई मुलाकात नहीं है.

50 वीडियो वायरल करो, फिर भी लडूंगा

बन्ना गुप्ता ने कहा- कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं. हमने इस मामले को प्रभारी, सीएलपी लीडर और अध्यक्ष को पूरी जानकारी दे दी है. पार्टी ने गंभीरता से लिया है. जो पूछा, बता दिया है. पार्टी जो निर्णय लेगी, उसका पालन होगा. अध्यक्ष सीएलपी और प्रभारी से पूछें, जो आदेश होगा, उसका पालन होगा. 50 वीडियो वायरल करो, फिर भी लडूंगा. इसे भी पढ़ें – मानवता">https://lagatar.in/humanity-wire-to-wire-victims-and-relatives-kept-waiting-blood-merchants-absconded-with-money/">मानवता

तार-तार : पीड़ित और परिजन करते रहे इंतजार, खून के सौदागर पैसे लेकर फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही