Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में चैंबर भवन में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. चैंबर ने मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक की कंट्री हेड स्मिता भगत का, उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्वागत किया. मौके पर स्मिता भगत ने चैंबर के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अनुठी पहल है. कहा कि मैं झारखंड की जनता के लिए काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं, उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक की पूरे झारखंड में 93 ब्रांच हैं, जल्द ही यह आंकड़ा 100 के पार होगा, पहल जारी है. काफी लोगों ने ओपन सेशन में सवाल जवाब किये. इसके अच्छे परिणाम बहुत जल्द देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी ब्रांच खोलने की योजना है. इस अवसर पर एग्रीकल्चर में भारत सरकार की जितनी भी स्कीमें हैं, उसे गति प्रदान करने के लिए एचडीएफसी बैंक को एक ज्ञापन सौंपा गया.
चैंबर भवन में सम्मान समारोह, स्मिता भगत ने कहा, झारखंड में एचडीएफसी बैंक की शाखाएं जल्द ही 100 के पार होगी
Last Updated: Jun 19, 2024 12:00 AM (IST)