Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुब्रतो कप का खिताब जीतकर रांची लौटी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान समारोह

Ranchi : 63वीं अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल प्रतियोगिता में बांग्लादेश को 4-1 से पराजित कर चैंपियन बच्चियां बुधवार को रांची पहुंची. खिलाड़ियों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के रांची स्थित मुख्यालय में भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया. पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया. उनके स्वागत के लिए मौजूद राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें -तोपचांची">https://lagatar.in/terror-of-thieves-in-topchanchi-villagers-themselves-are-guarding-the-villages/">तोपचांची

में चोरों का आंतक: ग्रामीण खुद कर रहे हैं गांवों में पहरेदारी  

भविष्य में अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है बच्चियां

https://lagatar.in/honor-ceremony-held-for-the-players-who-returned-to-ranchi-after-winning-the-subroto-cup-title/subrato2/"

rel="attachment wp-att-933756">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/subrato2.jpg"

alt="knjkl" width="600" height="400" /> खिलाड़ियों ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात की और खेलों के प्रोत्साहन और प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभाग का आभार प्रकट किया. खिलाड़ियों ने भविष्य में और भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड और देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जाहिर की और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें -राज्य">https://lagatar.in/talks-held-with-the-state-government-hotel-ashok-employees-postponed-the-decision-of-self-immolation-on-august-15/">राज्य

सरकार से हुई वार्ता, होटल अशोक के कर्मचारियों ने 15 अगस्त को आत्मदाह का फैसला टाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही