Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह संपन्न

Hazaribagh: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा शनिवार को एक स्थानीय होटल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज, हिंदू मान बिंदुओं, भारत की पवित्र भूमि तथा गो रक्षा का संकल्प लिया. संगठन की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम 365 दिन अनवरत समाज की सेवा व सुरक्षा में लगे रहने वाले सैकड़ों बजरंगियों के लिए है. इनका सम्मान करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है. कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता एवं बजरंग दल जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि हजारीबाग जिला संघ चालक श्रद्धानंद सिंह व विभाग प्रचारक आशुतोष जी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा एवं विश्व हिंदू परिषद बैठक पद्धति के साथ हुआ. तत्पश्चात, समस्त कार्यकर्ताओं को तिलक लगा कर और भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में देवी सिंह ने संगठन के कार्यों तथा उपलब्धियां के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें - BSF">https://lagatar.in/bsf-director-general-nitin-aggarwal-special-dg-khurania-removed-daljit-singh-chaudhary-given-additional-charge/">BSF

महानिदेशक नितिन अग्रवाल, विशेष डीजी खुरानिया हटाये गये, दलजीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही