Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में गोल प्रतिभा खोज परीक्षा का सम्मान समारोह

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शहर के बिरसा मुंडा टाउन हॉल, टिस्को कॉलोनी, सिदगोड़ा में सोमवार को गोल कोचिंग संस्थान की प्रतिभा खोज परीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जमशेदपुर जोन से सभी क्वालीफायड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. बता दें कि गोल संस्थान ने 26 वर्षों का अपना सफर इस साल पूरा कर लिया है. पिछले 14 वर्षों से प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन छह राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में किया जाता रहा है. जीटीएसई- 2023 के दो चरणों के इस परीक्षा के प्रथम चरण में जहां 40, 000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, वहीं मुख्मेंय परीक्षा में लगभग 8340 छात्र क्वालीफाई किये थे. सेमिनार के माध्यम से उन चयनित छात्रों को रिजल्ट दिया गया. वहीं जोन लेवल पर चयनित छात्रों को पुरस्कार भी दिया जा रहा है. इसे पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/being-the-mla-of-godda-it-is-my-responsibility-to-make-the-city-beautiful-please-cooperate-mla/">गोड्डा

का विधायक होने के नाते शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेवारी मेरी, करें सहयोग : विधायक
[caption id="attachment_830415" align="aligncenter" width="1512"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/GOAL-1-1.jpg"

alt="" width="1512" height="1006" /> सम्मान पाने वाले छात्र-छात्रा[/caption] समारोह में गोल संस्थान के संस्थापक प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में स्कूल की पढ़ाई के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी छात्र साथ-साथ ही करते हैं. सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में जीटीएसई में सफल हुए हजारों छात्रों ने नीट, जे-ईई-, आईआईटी, सिविल सर्विसेज सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. करियर काउंसिलिंग की विशेष सुविधा वेबिनार के माध्यम से गोल संस्थान से प्राप्त की जा सकती है. एमडी सिंह ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया. साथ ही उन सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया, जिनकी मेहनत और सही मार्गदर्शन के कारण आज छात्रों ने जीटीएसई में सफलता प्राप्त की है. एमडी बिपिन सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि गोल संस्थान की तरफ से आयोजित जाने वाली जीटीएसई परीक्षा गोल संस्थान के सीएसआर प्रोग्राम के तहत है. यह परीक्षा पिछले 13 वर्षों से आयोजित की जा रही है. सिंह ने कहा कि वैसे छात्र जो मेडिकल या इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए जीटीएसई के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है, जिसके आधार पर वह गोल के क्लास रूम प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं. साथ ही उन सभी छात्रों के लिए भी एक सुनहरा मौका है कि गोल के स्कॉलरशिप-कम-एडमिशन टेस्ट में भाग लेकर विभिन्न क्लासरूम प्रोग्राम में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं.गोल के आरएंडडी हेड आनंद वत्स ने संस्थान की पूरी टीम को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. संस्थान ने पूरे झारखंड के 24 जिलों में जीटीएसई- 2023 का आयोजन किया था. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chand-mahato-tetulmari-and-rajneesh-kumar-become-new-police-station-in-charge-of-maithon/">धनबाद

: चांद महतो तेतुलमारी व रजनीश कुमार बने मैथन के नए थाना प्रभारी
जिन्हें मिला टैब वर्ग 6 के वंशिका राज, 7वीं के मोहित राज, 8वीं के संजीव कुमार, वर्ग 9वीं के संजीत कुमार, वर्ग 10वीं के तेजस झा. इन्हें मिली कलाई घड़ी वर्ग 6 की रितिका सिंह, विक्रांत, 7वीं के गौरव कश्यप, दिव्योम चौहान, 8वीं के शौर्य जायसवाल, आर्यन, 9वीं के प्रियंका कुमारी, नवीन कुमार, वर्ग 10वीं के सुधांशु कुमार व अनुराधा सिन्हा. इन्हें मिला बैग वर्ग छह के नाहा इम्तियाज़, रिशु कुमार, लक्ष्मीकांत, कविता कांत, अमित पुर्ती, शिव शंकर, लिपेश महतो, वर्ग 7वीं के सिद्धार्थ शर्मा, पूर्णिमा पटनायक, चंदन कुमार, नेहा प्रीत, खुशी पडिहारी, स्वीटी कुमारी, श्रुति कुमारी, वर्ग 8वीं के शुभंकर दास, सूरज कुमार, रूपा, विशाल दीप, आदित्य राज, नेहा महतो, जुवेरिया एम्बर, वर्ग 9वीं के रितेश महतो, ख़ुशी गुप्ता, सचिन प्रसाद, राहुल रंजन, सुनीता लुगुन, कुमार आर्यन सोनी,प्रिंस कुमार रवि, वर्ग 10वीं के अनुराग कुमार, जीत साव, फ़ख़रा तहरीम, आरुषि प्रिया, अनुभवी विश्वकर्मा, मोने अंगारिया, संजय महतो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही