Search

 
 
 

महिला दिवस पर सम्मान : महिला कर्मियों को मिली धनबाद स्टेशन की कमान

 
  • धनबाद रेलवे स्टेशन की 75% कमान महिलाओं के हाथ में रही
  • स्टेशन मास्टर से लेकर कंट्रोल रूम तक महिलाओं के जिम्मे 
Dhanbad : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेल मंडल ने महिलाओं को सम्मान देते हुए शुक्रवार काे धनबाद रेलवे स्टेशन की अहम जिम्मेवारियां देते हुए 75% कमान महिला कर्मियों को सौंपा. शुक्रवार के दिन पूरा स्टेशन परिसर आधी आबादी यानी महिलाएं संचालित कर रही थी. स्टेशन मास्टर से लेकर, आरआरआई ऑपरेटिंग कंट्रोल, टिकट घर, कंट्राेल रूम, पूछताछ केंद्र, यार्ड, गार्ड स्टोर, टीसी यहां तक की सुरक्षा के लिए भी आरपीएफ में महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हुईं. एक एमयू ट्रेन का परिचालन पूरी तरह महिला कर्मियाें के जिम्मे रहा तो वहीं धनबाद-सिंदरी ट्रेन में गार्ड की कमान भी महिला ही संभाल रही थी. स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने गुलदस्ता देकर महिला कर्मियों का हाैसला बढ़ाया. धनबाद स्टेशन के साथ-साथ धनबाद रेल मंडल के गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, डाल्टेनगंज, बरकाकाना आदि स्टेशनाें पर भी महिलाएं ही ड्यूटी पर तैनात थी. मौके पर मौजूद स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद स्टेशन में 75 प्रतिशत महिलाएं ही कमान संभाल रही हैं. पूरा कार्य अच्छे तरीके से कर रही है. आज के समय में महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. हर क्षेत्र में अपने हुनर का डंका बजा रही हैं, इसलिए महिलाओं का सम्मान सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं हमेशा करनी चाहिए. वहीं महिला टीसी साधना कुमारी ने कहा कि महिला दिवस के दिन महिलाओं पर भरोसा कर धनबाद रेलवे स्टेशन को महिलाओं के हाथ में सौंपा गया है. इससे हम महिलाएं अपने आप में गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज की महिला हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है. पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चल रही हैं. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/the-cost-of-death-of-a-birhor-girl-is-rs-40-thousand/">एक

बिरहोर बच्ची की मौत की कीमत 40 हजार रुपये 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही