Search

 
 
 

महिला दिवस पर सम्मान, मिली धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान

 

स्टेशन मास्टर से लेकर कंट्रोल रूम तक महिलाओं के जिम्मे

Dhanbad : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेल मंडल ने महिलाओं को सम्मान देते हुए शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन की अहम जिम्मेवारियां देते हुए 75%  कमान महिला कर्मियों को सौंपी. पूरे दिन स्टेशन परिसर की जिम्मेवारी महिलाएं संभाल रही थीं. स्टेशन मास्टर से लेकर, आरआरआई ऑपरेटिंग कंट्रोल, टिकट घर, कंट्रोल रूम, पूछताछ केंद्र, यार्ड, गार्ड स्टोर, टीसी यहां तक कि सुरक्षा के लिए भी आरपीएफ में महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हुईं. एक एमयू ट्रेन का परिचालन पूरी तरह महिला कर्मियों के जिम्मे रहा. वहीं, धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी में गार्ड की कमान भी महिला ही संभाल रही थी. स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने गुलदस्ता भेंटकर महिला कर्मियों का हौसला बढ़ाया. धनबाद स्टेशन के साथ-साथ रेल मंडल के गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, डाल्टेनगंज, बरकाकाना आदि स्टेशनों पर भी महिलाएं ही व्यवस्था संभाल रही थीं. धनबाद रेलवे स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि महिला दिवस पर स्टेशन में 75 प्रतिशत महिलाएं ही कमान संभाल रही हैं. पूरा कार्य अच्छे तरीके से चला. महिलाओं का सम्मान सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं हमेशा करना चाहिए. महिला टीसी साधना कुमारी ने कहा कि महिला दिवस के दिन महिलाओं पर भरोसा कर धनबाद रेलवे स्टेशन को महिलाओं के हाथ में सौंपा गया. इससे हम महिलाएं गर्व महसूस कर रही हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mahashivratri-celebrated-with-devotion-in-dhanbad-koylanchal-slogans-of-har-har-mahadev-raised/">धनबाद

कोयलांचल में श्रद्धा के साथ मनी महाशिवरात्रि, लगे हर-हर महादेव के नारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही