Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का सम्मान समारोह Tandwa (Chatra) : टंडवा में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 65 छात्र- छात्राओं और रेलवे में सफल चट्टी गाड़ीलौंग निवासी बजरंगी प्रजापति व विकास कुमार प्रजापति को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता टंडवा प्रखंड कुम्हार संघ के अध्यक्ष बिनोद प्रजापति और संचालन मुकेश प्रजापति ने किया. मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन दास, झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति, बेरमो विधानसभा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि टंडवा मध्य क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता एवं संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार प्रजापति एवं विनोद प्रजापति ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को सम्मानित किया. मौके पर सिमरिया विधायक ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इससे बड़ी पूंजी संसार में कुछ भी नहीं. बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में कुम्हार की मिट्टी की विशेषता एवं भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर प्रजापति, नरेश प्रजापति, मोहन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, कैलाश प्रजापति, रवींद्र प्रजापति समेत कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया. इसे भी पढ़ें : ‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/predictions-about-adipurush-the-film-will-earn-more-than-rs-80-crore-on-the-first-day-of-release/">‘आदिपुरुष’

को लेकर हुई भविष्यवाणी, रिलीज के पहले दिन फिल्म करेगी 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही